अलवर | भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अभी तक भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई खुलासा नहीं है।
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा सभी वरिष्ठ नेता केवल कमल के निशान पर ही चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।
इसी को लेकर विपक्षी कांग्रेस भी बार-बार भाजपा सीएम फेस को लेकर तंज कसती रही, लेकिन भाजपा ने तुरूप का पत्ता नहीं खोला।
भाजपा नेताओं द्वारा इतनी सावधानी पूर्वक प्रचार करने के बाद भी तिजारा से भाजपा उम्मीदवार और अलवर सांसद बाबा बालकनाथ (Baba Balak Nath) ने सीएम फेस को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि सियासी गलियारों में खलबली मच गई।