जयपुर | राहुल गांधी की ’भारत जोड़ो यात्रा’ की तरह ही राजस्थान के बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव भी अपनी अनोखी यात्रा पर निकले हुए है।
हालांकि, बलजीत यादव की ये यात्रा राहुल गांधी से बेहद अलग है। जहां राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान पैदल चलते नजर आए थे वहीं, यादव अपनी इस यात्रा में काले कपड़े पहकर दौड़ते नजर आ रहे है।
प्रदेश की सभी दौ सौ विधानसभाओं में काले कपड़े पहन कर दौड़ लगा रहे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ये यात्रा निकाली है। जिसमें वे लगातार दौड़ रहे हैं।
विधायक महोदय की इस यात्रा को भारी जन समर्थन भी मिलता दिखाई दे रहा है।