भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के बाद हत्या कांड में अब नया मोड़ आ गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने गैंगरेप की अंजाम देने के बाद किशोरी का शव जलाया नहीं था, बल्कि उसके कई टुकड़े कर उन्हें एक तालाब में फेंक दिया था।
किशोरी की हत्या करने के बाद आरोपी शव को डेरो के पास ले गए और आरी से उसकी गर्दन और हाथ के टुकड़े किए।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शव के टुकड़े कर उसे एक कट्टे में भरा और डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब में फेंक दिया।