जयपुर | राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन ने बड़ा कदम उठाया है।
कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनावों के मध्यनजर संगठन में कई नियुक्तियां की है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्तियों की एक लंबी सूची जारी की गई है जिसमें 85 सचिवों को नियुक्तियां दी गई है।
हालां कि इस सूची में किसी भी विधायक को जगह नहीं दी गई है।