जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह की बात सामने आते ही विपक्षी पार्टियों में खलबली मची हुई है।
पायलट-गहलोत की सुलह और दोनों के साथ में चुनाव लड़कर कांग्रेस की फिर से वापसी के ऐलान के बाद भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।
भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कांग्रेस पर हमलवार होते हुए तीखा कटाक्ष किया है।
राठौड़ ने गहलोत और पायलट के चेहरे की मुस्कुराहट को नकली बताते हुए कहा कि हर बार की तहर इस बार भी दोनों नेताओं के खिलखिलाते चेहरों के पीछे का असली रंग चुनाव के नजदीक आते ही साफ दिख जाएगा।