जालोर | जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को मात दी है। उन्होंने कहा कि मैं किसान हूं और मुझे पता था कि किसान की हैसियत से सारे किसान मेरे साथ रहेंगे और ये आज आपको दिखा है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में ये जीत पीएम (PM) मोदी, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और जनता की है। जालोर सिरोही को लेकर लुंबाराम चौधरी ने कहा कि यहां सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इस संबंध में मैंने पहले ही मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा से बात की थी और उन्होंने इस समस्या के हल के लिए आश्वस्त भी किया था। हमने पीएम (PM) मोदी को भी इस समस्या से अवगत करा दिया है।
फैक्ट फाइल
2297328 मतदाता जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र में