जयपुर | भारतीय जनता पार्टी इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट को हराने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
तभी तो सचिन पायलट को घेरने के लिए सियासी चाल चलते हुए तीन गुर्जर नेताओं को टोंक के सियासी रण में उतार दिया है।
भाजपा ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद से टोंक विधानसभा सीट फिर से सुर्खियों में छा गई है।
दरअसल, इस सीट से प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) विधायक हैं। ऐसे में भाजपा इस सीट पर पायलट की किलेबंदी करना चाह रही है।
भाजपा ने पायलट की घेराबंदी के लिए गुर्जर नेताओं को टोंक और उसके आसपास के क्षेत्रों में उतार दिया है। भाजपा ने टोंक के चार विधानसभा सीटों पर गुर्जर मतदाताओं को साधने की बड़ी कोशिश की है।