जयपुर | BJP Candidates List: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों को लेकर लगातार मंथन जारी है। ऐसे में अब सियासी गलियारों में खबर है कि भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने जा रही है।
सूत्रों की माने तो राजस्थान भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट आज रात या फिर कल तक जारी कर सकती है।
दरअसल, रविवार को राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई है।
बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह, वसुंधरा राजे, विजया राहटकर, कुलदीप बिश्नोई और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल रहे।