अलवर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों (Rajasthan Election 2023) की तारीख से पहले कई बड़े उलटफेर होते दिख रहे हैं।
इन्हें देखकर लगता है कि आगामी समय में प्रदेश में बड़ा सियासी भूचाल भी आ सकता है।
कांग्रेस सरकार में मंत्री पद से निलंबित किए जाने के बाद जहां राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने शिवसेना का दामन थाम लिया, वहीं अब भाजपा में भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है।
राजस्थान में वसुंधरा राजे की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे डॉ रोहिताश्व शर्मा भी अब शिवसेना में जाते दिख रहे हैं।