Jaipur |भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत प्रदेश में ‘‘गांव चलो अभियान’’ शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में सभी भाजपा पदाधिकारियों सहित 85 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता 54 हजार स्थानों पर एक दिवसीय रात्रि प्रवास करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और आगामी समय में जिलों में होने वाली कार्यशालाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में बताया गया कि गांव चलो अभियान प्रदेश में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याणकारी योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। वहीं प्रवास के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीणों को जोड़ने, ब्रांड एबेंसेडर बनाने और नमो ऐप डाउनलोड कराने का कार्य किया जाएगा।
