thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

डोटासरा देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपनेः श्रवण सिंह बगड़ी

thinQ360 thinQ360 26

श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी राजनीति पर विश्वास जताया है। देशभर के मीडिया संस्थानों द्वारा किए गए एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता देखकर कांग्रेस ने फिर से ईवीएम का राग अलापना शुरू कर दिया है। बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह

HIGHLIGHTS

  1. 1 हार के डर से बौखलाई कांग्रेस, लोकसभा चुनावों के एक्जिट पोल आने के साथ ही कांग्रेसी अलापने लगे ईवीएम का राग:- श्रवण सिंह बगड़ी
bjp general secretary shrawan singh bagadi about govind singh dotasara mungeri lal ke hasin sapne loksabha election result 2024
Shravan Singh Bagadi BJP General Secratory

जयपुर, 2 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बगड़ी ने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि डोटासरा अपनी पार्टी के आलाकमान को ही गुमराह कर रहे हैं।

बगड़ी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान डोटासरा ने दावा किया था कि कांग्रेस 156 सीटों के साथ दोबारा सत्ता में आएगी, लेकिन परिणाम सभी के सामने हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश की जनता ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और दलितों के साथ हुए अत्याचारों को भूला नहीं है। पेपर लीक मामलों ने 70 लाख से ज्यादा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, सैंकड़ों किसानों की जमीनें नीलाम हुईं, और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देश में सबसे आगे हो गया था। ऐसे में डोटासरा का 11 से 12 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है।

श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी राजनीति पर विश्वास जताया है। देशभर के मीडिया संस्थानों द्वारा किए गए एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता देखकर कांग्रेस ने फिर से ईवीएम का राग अलापना शुरू कर दिया है। बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह नया नहीं है, जहां भी जिस चुनाव में उन्हें हार मिलती है, वे हार का ठीकरा ईवीएम पर ही फोड़ते हैं।

बगड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त थी, इसलिए जनता ने राजस्थान में डबल इंजन की भजनलाल शर्मा सरकार को चुना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मात्र पांच महीनों में रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। भजनलाल सरकार ने ईआरसीपी, पीकेसी लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, और पेपर माफियाओं पर नकेल कसने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र में किए 45 फीसदी वादों को पूरा किया है। इतना ही नहीं, भीषण गर्मी के इस दौर में पहली बार किसी सरकार ने जिला प्रभारी सचिवों को फील्ड में भेजकर जनता की समस्याओं का समाधान करवाया है।

बगड़ी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यों को देखते हुए लोकसभा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाया है। प्रदेश में भाजपा तीसरी बार हैट्रिक लगाने जा रही है।

शेयर करें: