thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा आलाकमान भी हैरान, आखिरी कौन सच्चा और कौन झूठा, Watch Video

desk desk 14

सीएम साब के इन बयानों ने प्रदेश से लेकर केन्द्र तक की राजनीति को गरमाया हुआ है। वैसे भी अब राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने वाला है। ऐसे में सीएम गहलोत अपना खेला खेलते नजर आ रहे हैं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 सीएम साब के इन बयानों ने प्रदेश से लेकर केन्द्र तक की राजनीति को गरमाया हुआ है। वैसे भी अब राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने वाला है। ऐसे में सीएम गहलोत अपना खेला खेलते नजर आ रहे हैं। 
bjp high command surprised on politics magician ashok gehlot statement in rajasthan

जयपुर |लगता है राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत ने खेला कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश की सियासत में भाजपा से लेकर कांग्रेस तक में भूचाल आया हुआ है।

नेताओं की बीच जबरदस्त बयानबाजी की जंग छिड़ी हुई है। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने शब्दों के हथियार लेकर खड़े हैं। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तारीफ पर राजस्थान की सियासत गरमाई हुई है।

जहां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खुद सीएम गहलोत द्वारा उनकी तारीफ करने से हैरान हैं वहीं अन्य भाजपा नेता भी गहलोत के इस बयान पर भड़के नजर आ रहे है।

सीएम अशोक गहलोत द्वारा वसुंधरा राजे की तारीफ करने के बाद सियासी गलियरों में चर्चा है कि, सीएम साब ने एक तीर से दो निशाने मारे है।

जिसमें राजे के साथ-साथ सचिन पायलट और उनके समर्थकों पर वार किया है। 

क्या कहा है सीएम गहलोत ने ? 

मुख्यमंत्री गहलोत रविवार को धौलपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ भाजपा पर जमकर निशाना साधा, बल्कि भाजपा नेता वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ भी की।

सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे, कैलाश मेघवाल तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार को गिरने से बचाया है।

सीएम गहलोत कई बार कह चुके हैं कि कुछ लोगों ने पैसे के बल पर हमारी सरकार गिराने की पूरी कोशिश की थी और कुछ नेताओं ने बगावत करते हुए ऐसा किया था। 

सीएम साब के इन बयानों ने प्रदेश से लेकर केन्द्र तक की राजनीति को गरमाया हुआ है। वैसे भी अब राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने वाला है। ऐसे में सीएम गहलोत अपना खेला खेलते नजर आ रहे हैं। 

इसी के साथ सीएम गहलोत ने पायलट गुट के विधायकों पर 10 करोड़ लौटा देने की बात कहते हुए अमित शाह पर भी आरोप लगाए थे।

अगर गहलोत इतने ही सच्चे हैं तो करोड़ों लेने वालों पर केस क्यों नहीं दर्ज कराया अब तक? 

ये कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है, जिसे जीतने के लिए गहलोत जी हर नाजायज तरीका इस्तेमाल कर रहे हैं। वे अपने विरोधी खेमे को गद्दार साबित करना चाहते हैं। 

शेयर करें: