जयपुर, 23 मई 2025।
राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और ब्राह्मण महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अरूणा गौड ने आज 200 से अधिक सर्व समाज की महिलाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां सांसद मंजू शर्मा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, भाजपा नेत्री जयश्री गर्ग, रेखा राठौड़और अनुराधा माहेश्वरी ने सभी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
"भाजपा ही महिलाओं को देता है वास्तविक सम्मान" — सांसद मंजू शर्मा
इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा ने कहा,
“भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां महिलाओं को वास्तविक सम्मान और नेतृत्व का अवसर मिलता है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे महिला सशक्तिकरण की प्रशंसा करते हुए बताया कि आज महिलाएं सेना, प्रशासन और राजनीति जैसे क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।