जयपुर | राजस्थान में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी तो कर दी है, लेकिन उसे लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा के अब एक और नेता ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट के लिए जुझती दिख रही है। कांग्रेस में भी प्रत्याशियों को लेकर विरोध शुरू हो गया है।
9 अक्टूबर को भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें राजधानी जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत और भाजपा नेता आशु सिंह सुरपुरा (Ashu Singh Surpura) का टिकट काटते हुए सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) को चुनावी मैदान में उतारा है।