इन सब के बीच करौली-धौलपुर से भाजपा सांसद डॉ. मनोज राजोरिया का एक बयान भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में आ गया।
दरअसल, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार की वापसी का ऐलान कर डाला।
भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस की सरकार का ऐलान होते सुन एक कार्यकर्ता सांसद के पास पहुंचा और उन्हें अपने शब्द सुधारने का अनुरोध किया।
इसके बाद सांसद महोदय को समझ में आया कि वे क्या बोल बैठे। उन्होंने तुरंत अपने संबोधन को बदला और भाजपा का कमल खिलने की बात कही।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार राजनीति गलियारों को गरमा रहा है।
जारी किया नया वीडियो, कहा मैंने ऐसा नहीं कहा
ऐसे में सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने सोमवार को अपना एक नया वीडियो जारी करते हुए कहा है कि कुछ लोगों ने मेरे संबोधन को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पेश किया है।
मैंने कहा था राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जाएगी, तो भ्रष्टाचार समाप्त होगा। लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया है।