thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

भाजपा सांसद ने कहा कि कहा कि वापस आएगी कांग्रेस की सरकार, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के आए रोचक कमेंट्स

desk desk 20

अब लग रहा है कि भाजपा सांसद भी अशोक गहलोत की बात को की दोहरा रहे है. हालाँकि सांसद से यह बात गलती से निकल गई लेकिन सांसद की इस जुबानी चूक पर यूजर्स ने मजे ले लिए.

bjp mp said that the congress government will come back when the video went viral users got interesting comments
manoj rajoriya

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार सरकार रिपीट की बात कर रहे है और उन्होंने अपनी महत्वकांशी स्कीम महंगाई राहत कैम्प के जरिए सरकार रिपीट का दावा भी कर दिया है. 

अब लग रहा है कि भाजपा सांसद भी अशोक गहलोत की बात को की दोहरा रहे है. हालाँकि सांसद से यह बात गलती से निकल गई लेकिन सांसद की इस जुबानी चूक पर यूजर्स ने मजे ले लिए. 

जुबान फिसलने का यह मामला करौली-धौलपुर से भाजपा सांसद मनोज राजोरिया का है. राजोरिया अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन भी बात के 100 वें एपिसोड की स्क्रीनिंग कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे. 

इस दौरान मन की बात कार्यक्रम का एपिसोड सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी भी शामिल हुए. जब सांसद मनोज राजोरिया ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो वायरल हो गया

कार्यकर्ताओं पर मनोज राजोरिया ने बिगड़ते हुए कहा कि आप पांच मिनट नीचे बैठ जाओ उनका ध्यान भटक रहा है. लेकिन सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया जिस पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स देखने को मिले. 

शेयर करें: