सवाई माधोपुर | BJP Parivartan Yatra: राजस्थान राज बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी शनिवार यानि आज से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत कर रही है।
प्रदेश की चारों दिशाओं से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा का आज सवाई माधोपुर जिले से शुभारंभ हो रहा है। यहां रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी का आशीर्वाद लेकर भाजपा नेता इस यात्रा को रवाना कर रहे हैं।
इससे पहले यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया गया है। जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।
परिवर्तन यात्रा रथ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।