Jaipur | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक साल में ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनसे राजस्थान की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। राठौड़ ने कहा कि “राइजिंग राजस्थान” के तहत ₹35 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए, जिन्हें धरातल पर उतारने का काम तेजी से हो रहा है।
उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को जयपुर के दादिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच साझेदारी का नया अध्याय लिखा जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राज्य के 52,000 बूथों के कार्यकर्ता और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी वादों को निभाने में प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक साल में 65% विषयों पर उल्लेखनीय प्रगति की है।
चतुर्वेदी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में युवा वर्ग पेपर लीक की समस्याओं से जूझ रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 32,000 युवाओं को नौकरियां दी हैं और 85,000 नई नौकरियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।