राजस्थान

सिरोही में 30 जनवरी को होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

गणपत सिंह मांडोली · 29 जनवरी 2025, 03:27 दोपहर
सिरोही में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत 30 जनवरी को नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बुधवार को भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत के समक्ष वि

सिरोही में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत 30 जनवरी को नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बुधवार को भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत के समक्ष विभिन्न दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव प्रक्रिया आनंद सरोवर तलहटी, ब्रह्मा कुमारी में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी।

इस चुनाव का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ताराचंद जैन, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेशजी कोठारी, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत और दीपाराम पुरोहित की देखरेख में किया जाएगा।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में जिले के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडलों के संगठन प्रभारी, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, मंडलों की कार्यकारिणी के सदस्य और वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे।

इस चुनाव को लेकर जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

सिरोही जिलाध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें वीरेन्द्र सिंह चौहान (पूर्व महामंत्री एवं राजसमंद जिला प्रभारी), पायल परसरामपुरिया (पूर्व जिला प्रमुख), दिनेश बिंदल (शिवगंज), विजय गोठवाल (आबूरोड), गणपत सिंह राठौड़ (प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, राजस्थान), हिदाराम माली (कालंद्री), ताराराम माली (पूर्व चेयरमैन, नगरपरिषद सिरोही), योगेंद्र गोयल (भाजपा जिला महामंत्री), नारायण देवासी, कुलदीप सिंह देवड़ा और अशोक कुमार टाइगर (बरलूट) शामिल हैं।

भाजपा के इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक चुनाव में कई अनुभवी और प्रभावशाली नेता मैदान में हैं, जिससे कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं कि जिले की कमान किसके हाथ में जाएगी।

← पूरा आर्टिकल पढ़ें (Full Version)