सिरोही में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत 30 जनवरी को नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बुधवार को भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र कुमार गहलोत के समक्ष विभिन्न दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव प्रक्रिया आनंद सरोवर तलहटी, ब्रह्मा कुमारी में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी।
इस चुनाव का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ताराचंद जैन, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेशजी कोठारी, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत और दीपाराम पुरोहित की देखरेख में किया जाएगा।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में जिले के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडलों के संगठन प्रभारी, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, मंडलों की कार्यकारिणी के सदस्य और वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे।
इस चुनाव को लेकर जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।