thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

सनातन धर्म को गाली देने वाले सुन लें, सनातन भारत के रग-रग में, कांग्रेस किस खेत की मूली

desk desk 26

सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली हैै। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है, ना ही कोई कर पाएगा। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली हैै। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है, ना ही कोई कर पाएगा। 
bjp state president cp joshi attack on congress over comment on sanatan dharma
CP Joshi

जयपुर | राजस्थान भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरने के और जनसमर्थन जुटाने के लिए प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रखी है। 

ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (BJP state president CP Joshi) ने शनिवार को उदयपुर में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। 

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन गई है। इस लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

प्रदेश के कोने-कोने से इस लोग इस यात्रा को समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में अब प्रदेश की भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई अब तय हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि कल हम सीकर के सांगलिया धूणी गए थे, वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को भी आना था, लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं आए। 

मुख्यमंत्री को डर लगने लगा है कि जनता के बीच जाएंगे तो जनता उनसे पांच साल का हिसाब मांगेगी। 

भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री गहलोत को जनता ने आईना दिखा दिया जब उनके सामने ही मोदी-मोदी के नारे लगे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आगे कहा कि युवाओं और किसानों में कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर रोष व्याप्त है। 

किसानों से 10 दिन में कर्जमाफी का वादा करके आज पांच साल पूरे होने को हैं, लेकिन कर्जमाफी के नाम पर 20 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम कर दी गई। 

युवाओं को कभी बेरोजगारी भत्ते के नाम पर ठगा गया तो कभी पेपर लीक करके उनका भविष्य ही चौपट कर दिया। 

आज प्रदेश का युवा इस गूंगी-बहरी सरकार से अपना हक मांग रहा है।
 
आज प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सबसे गंभीर चुनौती बन चुकी है। दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले में प्रदेश शर्मशार हुआ है। 

प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है। आज हमारे यहां देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, बिजली मिल रही है। सबसे महंगा व्हिकल टैक्स पूरे देश में कहीं है तो वह राजस्थान में है।  

कांग्रेस गठबंधन के लोग आज देश में सनतान धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। 

उन्हें यह नहीं पता कि सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों, अंग्रेजों ने भी किया था जिनकों इस देश की जनता ने हमेशा के लिए खदेड़ दिया। 

सनातन संस्कृति को मुगल ही समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली हैै। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है, ना ही कोई कर पाएगा। 

शेयर करें: