thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बोले-‘लाल डायरी का दिख रहा है असर’, भाजपा जीतेगी 135 सीटें

desk desk 30

सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग में शुरूआती रूझानों में बीजेपी लगातार कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि निर्दली उम्मीदवार भी 10 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग में शुरूआती रूझानों में बीजेपी लगातार कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि निर्दली उम्मीदवार भी 10 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
bjp state president cp joshi told effect of lal diary is visible bjp will win 135 seats
CP Joshi

जयपुर | राजस्थान में रविवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। 

सुबह 8 बजे शुरू हुई काउंटिंग में शुरूआती रूझानों में बीजेपी लगातार कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि निर्दली उम्मीदवार भी 10 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा को मिल रही शुरूआती बढ़त को देखते हुए भाजपा नेताओं का कहना है कि भाजपा जादुई आंकड़ा छूने को बैताब है। 

हालांकि, जयपुर की 19 विधानसभा सीटों में परकोटे की सीटों पर अभी दोनों कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों में टक्कर देखी जा रही है। 

हवामहल सीट पर कांग्रेस के आर आर तिवारी और किशनपोल सीट पर कांग्रेस के अमीन कागजी बढ़त बनाने हुए हैं। 

इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस राज्य का सफाया होने जा रहा है। 

सीपी जोशी ने कहा कि हम सब पार्टी को विजय श्री दिलाने के लिए काम कर रहे थे। जीत का आधार यहीं है।

लाल डायरी में सरकार का हर एक काला चिट्ठा है। इस पांच साल में कांग्रेस ने जो काले कारनामे किए है। इन्होंने जो जनता को लूटा है, जनता के प्रति जो वादाखिलाफी की है, ठगी की है, जालसाजी की है, उसका परिणाम है कि जनता ने इनकी विदाई तय कर दी है और राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। ऐसे में सीपी जोशी ने बीजेपी की 135 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया है। 

शेयर करें: