चित्तौड़गढ़, 06 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
जोशी ने कहा, "यह जीत आपकी, भाजपा की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की और उस विचारधारा की है जिसका बीजारोपण बहुत पहले हुआ था।" उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान मिले सहयोग एवं समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले दस सालों में क्षेत्र का विकास हुआ है और अब डबल इंजन की सरकार में आने वाले पांच सालों में दुगनी गति से विकास होगा। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर माह एक बैठक आयोजित करें जिससे उनके अनुभव का लाभ अन्य कार्यकर्ताओं को मिले और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें।



