जयपुर, 27 सितम्बर 2025। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (BJP State President Madan Rathore) ने पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा (Nandlal Meena) के निधन पर शोक व्यक्त किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री राठौड़ ने कहा कि नंदलाल मीणा का आकस्मिक निधन प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बिताया। वे सदैव गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी रहे। उनकी कर्मठता, सादगी और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा हमेशा प्रेरणादायक रहेगी।
राठौड़ ने आगे कहा कि नंदलाल मीणा एक सच्चे मार्गदर्शक और कर्मठ नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में उच्च आदर्शों को स्थापित किया। उनके निधन से प्रदेश ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दुखद अवसर पर भाजपा परिवार नंदलाल मीणा के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनजातीय कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा का लंबी बीमारी के चलते 80 साल की उम्र में निधन हो गया। अहमदाबाद के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे हेमंत मीणा राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।