मुंबई | शिवसेना यूबीटी (Shiv Sena UBT) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया है कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (Brihanmumbai Municipal Corporation - BMC) चुनावों के लिए राज ठाकरे (Raj Thackeray) की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena - MNS) के साथ गठबंधन हो चुका है।
सीटों के बंटवारे पर बड़ा दावा
संजय राउत के अनुसार, उद्धव-राज का गठबंधन अस्तित्व में आ चुका है और कार्यकर्ता जमीन पर साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है और अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है।