मुंबई |मनोरंजन जगत से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है।
बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) का शुक्रवार को निधन हो गया है।
वह आज सुबह जब काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला तो उन्हें मृत पाया गया। उन्होंने 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें बाथरूम में हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे के करीब राजकुमार कोहली नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन बहुत देर तक वह बाहर ही नहीं आने पर उनके बेटे और एक्टर अरमान अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला।