मुंबई। फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च इवेंट में अभिनेता सनी देओल काफी भावुक नजर आए। विजय दिवस के मौके पर मुंबई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म के दमदार डायलॉग बोले, जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान अभिनेता वरुण धवन ने सनी देओल के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। यह सनी देओल की पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।
सनी देओल हुए भावुक
इवेंट के दौरान सनी देओल ने फिल्म से अपना एक बेहद शक्तिशाली डायलॉग 'आवाज कहां तक जानी चाहिए?' बोला। वहां मौजूद दर्शकों और स्टारकास्ट ने एक स्वर में चिल्लाकर जवाब दिया 'लाहौर तक'। सनी ने जब दोबारा यह लाइन दोहराई, तो वे इतने भावुक हो गए कि अपने आंसू रोकने की कोशिश करते दिखे। उन्होंने बाद में अपने आंसू पोंछे, जिससे वहां मौजूद सभी लोग भी भावुक हो गए।