thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

ब्रांड ऐंबैस्डर दिलीप पटेल की पहल पुलिसकर्मियों की बाइक पर लगे सुरक्षा किट, धूप और बारिश से ​करेगा बचाव

desk desk

प्रदेश में लू और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पुलिसकर्मियों को बाइकों के लिए सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाएं हैं। इससे अब भरी गर्मी के दोपहर में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी

HIGHLIGHTS

  1. 1 सिरोही के ब्रांड ऐंबैस्डर व पूरे भारत का दौरा कर चुके बाइक राइडर दिलीप पटेल ने कोतवाली पुलिसकर्मियों की बाइक पर धूप व बारिश से बचाव करने वाले सुरक्षा किट लगवाएं हैं।  देश की सेपल ऑटो कंपनी के द्वारा बनाए हैं। बाइक पर इन​ किट का इस्तेमाल कर दिन-रात कड़ी ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।
brand ambassador dilip patels initiative to install safety kits on policemens bikes will protect them from sun and rain
पुलिसकर्मियों की बाइक पर लगे सुरक्षा किट, धूप और बारिश से ​करेगा बचाव
सिरोही | प्रदेश में लू और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पुलिसकर्मियों को बाइकों के लिए सुरक्षा कवच उपलब्ध करवाएं हैं। इससे अब भरी गर्मी के दोपहर में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी।
 
सिरोही के ब्रांड ऐंबैस्डर व पूरे भारत का दौरा कर चुके बाइक राइडर दिलीप पटेल (dilip patel) ने कोतवाली पुलिसकर्मियों की बाइक पर धूप व बारिश से बचाव करने वाले सुरक्षा किट लगवाएं हैं। 
 
यह किट देश की सेपल ऑटो कंपनी के द्वारा बनाए हैं। बाइक पर इन​ किट का इस्तेमाल कर दिन-रात कड़ी ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी।
 
सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान चारण, सिरोही व्यापार महासंघ अध्यक्ष भरत डी छीपा, राजकीय सेवानिवृत्ति भीखसिंह भाटी, इतिहासकार डॉ.उदय सिंह डिगांर, जितेंद्र खत्री, नरेश रावल, गफ्फार सूबी , विशाल माली, सिरोही कोतवाली स्टाफ व सीएलजी मेंबर के नेतृत्व में गुरुवार को प्रथम कीट लगाकर बाइक किट का शुभारंभ किया गया।
शेयर करें: