तो दूसरा मामला नावं में रात 12 बजे तक सभा करने का सामने आया है। जिसे प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है।
बता दें कि बेनीवाल की ओर से सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिसके चलते वे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों के बीच पहुंचकर जनसभाएं कर रहे हैं।
आरएलपी Congress-BJP का गणित बिगाड़ सकती है। तीन सीट खींवसर, मेड़ता और गोपालगढ़ है। पिछली बार भी आरएलपी ने कई सीटों पर गणित बिगड़ा था, तो इस बार भी मारवाड़ की कुछ सीटों पर आरएलपी का प्रभाव नजर आने लगा है।
डीजे बजाने को अड़ गए बेनीवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इससे पहले मंगलवार रात को जब बेनीवाल की यात्रा कुचामन सिटी पहुंची तब भी वहां बवाल हो गया। यहां डीजे बजाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
आरएलपी सुप्रीमो बेनीवाल की सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान देर रात 10 बजे बाद भी तेज आवाज में डीजे चल रहा था।
जिसके चलते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने डीजे को जब्त कर लिया।
ऐसे में सांसद बेनीवाल भी डीजे बजाने की मांग पर अड़ गए। जिसके चलते पुलिस और बेनीवाल के बीच करीब 20 मिनट तक बहस हुई, लेकिन बेनीवाल अपनी मांग पर खड़े रहे।
इस पर अधिकारियों ने आचार संहिता का हवाला देते हुए समझाइश की, लेकिन मामला नहीं सुलझा तो पुलिस ने बेनीवाल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर उन्हें तीतर-बितर कर दिया।