सीएम गहलोत ने देर रात ट्वीट कर ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने बुधवार रात 10.46 मिनट पर प्रदेशवासियों को बिजली बिलों में राहत की घोषणा की।
सीएम अशोक गहलोत की बड़ी राहत के अनुसार अब सभी उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।
अब बिजली उपभोक्तों को केवल 100 यूनिट का बिजली शुल्क ही देना होगा। यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।
अब अगर उपभोक्ता 200 यूनिट तक बिजली खपत करेंगे तो 980 रुपये की बचत होगी, लेकिन इससे ज्यादा बिजली उपभोग करने वाले केवल 562.50 रुपये ही बचा पाएंगे।
अभी तक अधिकतम साढ़े 700 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। इसका अतिरिक्त भार राज्य सरकार वहन करेगी और बिजली कंपनियों को भुगतान किया जाएगा।
आपको बता दें कि, सीएम गहलोत ने बुधवार देर रात पहले ट्वीट कर राहत की घोषणा की और फिर वीडियो के जरिए छूट का गणित भी समझाया।
ऐसे में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविर और मई में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर जनता के फीडबैक के आधार पर यह फैसला किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लूटने में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। गरीब हो, वंचित हो, आदिवासी हो, दलित हो, अल्पसंख्यक हो, सबको समान भाव से लूटती है।
राजस्थान में बिजली उपभाक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज को लेकर जनता गहलोत सरकार से नाराज थी और विपक्ष ने भी बराबर निशाना साध रखा था।