जयपुर | राजस्थान में गुरूवार को जमकर चुनावी पेच लड़ते दिखाई दिए। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) राजस्थान का दौरा कर सीकर जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने चुनावी दांवपेच दिखाए।
वहीं उनके जाने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी उनके दांवपेचों पर अपना दांव खेला।
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में लाभार्थियों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया।
लाल डायरी पर मोदी के हमले के बाद सीएम अशोक गहलोत का पलटवार आया और उन्होंने कहा कि पीएम को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर और लाल सिलेंडर पर बात करनी चाहिए।