thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

चुनावी भागदौड़ के बीच सीएम गहलोत चोटिल, दोनों पैर के अंगूठों में चोट, बंधा प्लास्टर

desk desk 26

मुख्यमंत्री गहलोत का शाम अपने आवास पर कक्ष में जाते से अचानक पैर मुड़ गया। जिससे वे चोटिल हो गए। उनके एक पैर के अंगूठे में नुकीली वस्तु से चोट लग गई। जिससे अंगूठे का नाखून टूट गया और खून बहने लगा।

HIGHLIGHTS

  1. 1 मुख्यमंत्री गहलोत का शाम अपने आवास पर कक्ष में जाते से अचानक पैर मुड़ गया। जिससे वे चोटिल हो गए। उनके एक पैर के अंगूठे में नुकीली वस्तु से चोट लग गई। जिससे अंगूठे का नाखून टूट गया और खून बहने लगा।
cm ashok gehlot injured in midst of election race injury in both toes plaster tied
CM Ashok Gehlot Injured

जयपुर | Ashok Gehlot Injured: राजस्थान में चुनावी माहौल है, सभी पार्टी के नेता चुनावी प्रचार और रैलियों में व्यस्त हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पिछले महीने से गांव-गांव, शहर-शहर घूम लोगो के बीच पहुंच रहे हैं।

लेकिन इसी बीच सीएम गहलोत चोटिल हो गए हैं। सीएम गहलोत गुरुवार को अपने निवास पर पिसल कर गिर गए हैं जिसके बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उनके पैर के एक अंगूठे में हल्का फ्रेक्चर होने की पुष्टि की है तो वहीं दूसरे अंगूठे में कंप्रेशन बैंडेज बांधी गई है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री गहलोत का शाम अपने आवास पर कक्ष में जाते से अचानक पैर मुड़ गया। जिससे वे चोटिल हो गए। उनके एक पैर के अंगूठे में नुकीली वस्तु से चोट लग गई। जिससे अंगूठे का नाखून टूट गया और खून बहने लगा।

जिसके बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। 

यहां डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों के एक्सरे किए गए। जिसमें एक पैर के अंगूठे मे मामूली फ्रेक्चर दिखाई दिया। जिसके बाद कच्चा प्लास्टर बांधा गया। 

वहीं दूसरे पैर के अंगूठे में लगी चोट पर कंप्रेशन बैंडेज बांधी गई है। इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 

सीएम गहलोत करीब सवा घंटे बाद इमरजेंसी से ही उपचार करवाकर वापस अपने आवास लौट गए। 

सचिन पायलट ने की जल्द ठीक होने की दुआ 

सीएम गहलोत के चोटिल होने की खबर मिलते ही पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी सीएम के जल्द ठीक होने की दुआ की है।

पायलट ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के पैर में चोट लगने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सीएम गहलोत के चोटिल होने की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा समेत कई मंत्री अधिकारी भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे।

सीएम गहलोत ने खुद दी जानकारी

सीएम गहलोत अपना इलाज करवाकर वापस अपने आवास लौट आए और रात 8.43 बजे एक ट्वीट कर सभी को इस बात की जानकारी दी। खुद के चोटिल होने की जानकारी देते हुए गहलोत ने लिखा कि एसएमएस अस्पताल में प्रारम्भिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं। फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा।

शेयर करें: