सीएम गहलोत ने शनिवार को जयपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हर समय सिर्फ कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी, क्योंकि देश के हर घर में कांग्रेस बसती है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में फूट पड़ चुकी है।
पीएम नरेंद्र मोदी की अब उनकी पार्टी के नेता ही इज्जत नहीं करते। ऐसे में भाजपा में चल रही ये बगावत जल्द बड़ा रूप ले सकती है।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का अब उनकी ही पार्टी में सम्मान खत्म हो रहा है। यह उनके लिए चिंता की बात होनी चाहिए, क्योंकि पब्लिक में उनकी रेस्पेक्ट थी, वह तो पहले ही कम हो गई है, लेकिन अब उनकी पार्टी में भी लगातार उनकी रेस्पेक्ट कम हो रही है।
सीएम गहलोत ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी समझाना चाहूंगा कि आप ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हो।
कम से कम ओबीसी का मान और सम्मान तो रखिए, लेकिन जिस तरह की सोच उनकी है। उसके बाद अब उनकी पार्टी भी उनके खिलाफ हो गई है। आपके खिलाफ बगावत हो सकती है।