सिरोही, 8 अप्रैल | जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने सोमवार को सिरोही जिले के गांवों का दौरा किया और ग्रामीण जनों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीण जन वैभव गहलोत से मिलने के लिए उत्साहित दिखे और उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दिया।
इस दौरान वैभव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल से जालोर - सिरोही में भाजपा के सांसद हैं, केंद्र में 10 साल से इनकी सरकार है पर इनके सांसद आज तक जालोर - सिरोही के लिए एक योजना भी केंद्र से नहीं ला पाए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, लेकिन इनके सांसद आमजन से मिलना भी गंवारा नहीं समझते। देश–विदेश में रह रहे हमारे प्रवासी भाई रेल नेटवर्क नहीं होने के कारण परेशान है।
