thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

भाजपा का कमल खिलाएंगे कांग्रेस नेता अनिल एंटनी, पिता एके एंटनी हैं कांग्रेस के दिग्गज

desk desk 42

अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार को अनिल एंटनी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। गुरुवार को अनिल एंटनी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 
congress leader ak antony son anil antony join bjp
anil antony

नई दिल्‍ली  |  कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लगना लगातार जारी है। जहां पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में कोर्ट ने अभी तक जमानत नहीं दी है वहीं कांग्रेस के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

गुरुवार को अनिल एंटनी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद अनिल एंटनी ने केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के साथ पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की

वे इससे पहले केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक थे, लेकिन बीबीसी डॉक्युमेंट्री विवाद को लेकर अनिल एंटनी ने इसी साल जनवरी में कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था।

आपको बता दें कि, भाजपा मे शामिल हुए अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी कांग्रेस के दिग्‍गज और वरिष्ठ नेता हैं। एके एंटनी केंद्रीय रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 

अनिल एंटोनी ने आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

इन सभी नेताओं ने एक औपचारिक कार्यक्रम में अनिल एंटनी का स्वागत किया और उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनके विचार पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों से काफी मेल खाते हैं।

इसी के साथ अनिल एंटनी ने भी भाजपा में शामिल होने की खुशी जताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पास अगले 25 साल में देश को विकसित देश बनाने के लिए एक विज़न है। 

एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं पीएम मोदी के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं। 

ऐसे में मुझे राष्ट्रीय निर्माण में महत्पूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर खुशी है।

शेयर करें: