thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

अब कांग्रेसी नेता सीआर केशवन भाजपा में शामिल

desk desk 24

भारत के पहले गवर्नर जनरल और पूर्व कांग्रेस नेता सी.राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केशवन भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीआर केशवन ने शनिवार भाजपा का दामन थाम लिया। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 भारत के पहले गवर्नर जनरल और पूर्व कांग्रेस नेता सी.राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केशवन भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीआर केशवन ने शनिवार भाजपा का दामन थाम लिया। 
congress leader cr keshavan joins bjp
CR Kesavan

नई दिल्ली | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पिछले कई दिनों से लगातार झटके लगना जारी है तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी की बल्ले-बल्ले हो रही है।

जी हां, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में 3 कांग्रेसी दिग्गजों ने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है।

अब भारत के पहले गवर्नर जनरल और पूर्व कांग्रेस नेता सी.राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केशवन भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

सीआर केशवन ने शनिवार भाजपा का दामन थाम लिया। केशवन ने आज वीके सिंह, अनिल बलूनी और प्रेम शुक्ला की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केशवन के बातों को सुनकर लगता है कि, वे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से काफी प्रभावित है। 

भाजपा में शामिल होने के बाद सीआर केशवन ने खुशी जताते हुए कहा कि, मैं उसी दिशा में काम करूंगा कि भारत 2047 तक विश्वगुरू बन जाए। 

पार्टी में मेरा भी वही योगदान रहेगा जो रामसेतु बनने में गिलहरी ने दिया था।

आपको बता दें कि पिछले ही दिन कांग्रेस के दिग्गज नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने हाथ का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने की ठानी। मार्च महीने में रेड्डी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीते दिन यानि शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।

वे राजधानी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से किरण कुमार रेड्डी संयुक्त आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में पद पर रह चुके हैं।

इससे पहले गुरूवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री एके एंटनी के बेटे व पूर्व कांग्रेसी नेता अनिल एंटनी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

ऐसे में अब तो हर किसी की जुबान पर अब एक ही सवाल उठने लगा है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों और भाजपा से नाता जोड़ने वालों में अगला कौन है? 

टैग: Congress CR Keshavan BJP
शेयर करें: