thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नए संकेत, कहा- राजस्थान में अशोक गहलोत ही कप्तान

desk desk 20

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असमंजस दूर करते हुए कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ते हैं, लेकिन कप्तान तो एक ही होता है और राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान हैं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असमंजस दूर करते हुए कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ते हैं, लेकिन कप्तान तो एक ही होता है और राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान हैं। 
congress president mallikarjun kharge spoke ashok gehlot is only captain in rajasthan
mallikarjun kharge - ashok gehlot

भीलवाड़ा | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी घमासान जारी है। 

इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने मेवाड़ की धरती से गरजते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ में कशीदें गढ़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखे बाणों की बौछार की। 

खड़गे ने भीलवाड़ा में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान का कप्तान अशोक गहलोत को ही बताया है। 

कहा- राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असमंजस दूर करते हुए कहा कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ते हैं, लेकिन कप्तान तो एक ही होता है और राजस्थान में अभी गहलोत ही कप्तान हैं। 

गहलोत ने किए इतने काम, हम गिनाते-गिनाते थक जाते हैं

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने आगे कहा कि राजस्थान में आज जो काम हो रहा है वह सीएम गहलोत के नेतृत्व में हो रहा है।

ऐसे में हम सभी लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार फिर बनती है तो अब से भी ज्यादा सुविधाएं राजस्थान की जनता को मिलेगी।

गहलोत ने तो राजस्थान में इतने कम किए हैं कि हम गिनाते-गिनाते थक जाते हैं।

भाजपा पर निशाने पर निशाना

इसी के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा परिवारवाद- परिवारवाद करते हुए राहुल गांधी को निशाना बनाते हैं। 

राहुल गांधी वो हैं जिसने 4500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की। 

जिस यात्रा में गरीब, मजदूर ,किसान, विद्यार्थी, महिलाएं सभी शामिल हुए। ऐसी यात्रा ना पहले हुई ना आगे होगी।

शेयर करें: