जयपुर | राजस्थान में टिकटों की मांग को लेकर मचे संग्राम के बीच कांग्रेस आज अपनी चौथी लिस्ट जारी कर सकती है।
कांग्रेस की चौथी सूची पर रविवार यानि आज दिल्ली में मंथन होने जा रहा है। इस बैठक में कांग्रेस की चौथी लिस्ट को लेकर कमेटी के सदस्य विचार विमर्श करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने अब तक 95 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
लेकिन अभी 105 प्रत्याशियों के नाम बाकी हैं। जिनमें गहलोत सरकार के मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal), महेश जोशी (Mahesh Joshi), आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ (Dharmendra Rathore), कृषि मंत्री लालचंद कटारिया जैसे कई अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं।
खबरों की माने तो मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के टिकट पर तलवार लटकी हुई है।