डोटासरा ने ट्वीट कर कहा है कि, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं अपने निवास पर आइसोलेट हूं। आप भी सावधान रहें।
राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन फिलहाल खटाई में पड़ गया है।
ऐसे में सीएम गहलोत और डोटासरा के कोरोना संक्रमित होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में 6 से 8 अप्रेल तक प्रदेश के जिलों में होने वाले सत्याग्रह आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, फिलहाल अभी सत्याग्रह आंदोलन को टाल दिया गया है अब इसके लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।
इन जिलों में होना था सत्याग्रह आंदोलन
आपको बता दें कि राज्य में 6 अप्रैल से जिन जिलों में सत्याग्रह आंदोलन किए जाने थे उनमें बाड़मेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़ और चूरु जिले शामिल हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज और पूर्व राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
कोविड से संक्रमित होने के बाद दोनों ही नेता अपने-अपने निवास पर आइसोलेट हैं। दोनों ही नेताओं ने उनके संपर्क में आए लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए जांच करवाने के लिए भी कहां है। ताकि, कोरोना के इस प्रसार को आगे बढ़ने से रोका जाए।