भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां शुरुआत से भाजपा (BJP) के प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने बढ़त बनाए रखी और दोपहर तीन बजे तक उन्होंने साढ़े तीन लाख से ज्यादा की लीड हासिल कर ली। इस बीच शाम करीब चार बजे उन्हें जीत का सर्टिफिकेट थमा दिया गया।
इस खुशी में उनके निवास स्थान सहित जिला भाजपा (BJP) कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और परिजनों ने पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया।

भाजपा (BJP) प्रत्याशी ने कहा कि मैं जन प्रतिनिधि के रूप में लोकसभा में पहुंच रहा हूं, इसलिए मैं लोकसभा क्षेत्र के की तमाम जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर, उनके सपनों पर, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कठोर परिश्रम करूंगा।