जयपुर | लोकसभा चुनाव को लेकर अब धीरे धीरे तस्वीर साफ होने लगी है | एनडीए (NDA) 300 के आंकड़े के नीचे चल रही है और राजस्थान में कांग्रेस ने न केवल अपना खाता खोला, बल्कि गठबंधन के साथ आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर ली | भाजपा के मिशन- 25 को राजस्थान में झटका लगा है |
राजस्थान में आए लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी (BJP) में समीक्षा का दौरा शुरू होगा | डिप्टी सीएम (CM) दीया कुमारी ने कहा कि अच्छी बात यह है कि देश में एनडीए (NDA) की तीसरी बार सरकार बन रही है | राजस्थान के परिणाम उम्मीदों के विपरीत है |
नतीजों की होगी समीक्षा