सिरोही | कोलायत से लगातार सात बार विधायक रह चुके और पूर्व पीएम चन्द्रशेखर के चेले देवी सिंह भाटी एक बार फिर से बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। सामाजिक न्याय मंच बनाकर पहले सड़कों पर उतर चुके भाटी ने सिरोही के माडाणी गांव में एक बार फिर से भाजपा नेतृत्व पर निशाना साध दिया है।
उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को कमजोर बताते हुए जेपी नड्डा के लिए कहा उनसे हिमाचल ही नहीं संभल सकता और उनको सौंप दिया केंद्रीय नेतृत्व। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के लिए कहा कि जिस व्यक्ति की जिले तक पहचान नहीं है उसे बना दिया प्रदेश अध्यक्ष।
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने आज फिर बीजेपी पर ही हमला बोल दिया है। तीसरे मोर्चो के गठन को लेकर मारवाड़ क्षेत्र के दौरे कर रहे देवीसिंह भाटी कल देर शाम सिरोही पहुंचे थे।
उन्होंने रात्रि विश्राम मांडानी में किया... वे मीडिया से रूबरू हुए, जहाँ उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व पर जमकर हमला बोला है। भाटी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश को नहीं संभाल पाए।