जालोर | जालोर में संत गजाराम की 8 माह पूर्व कुल्हाड़ी से काट कर नृशंस हत्या करने का का पुलिस ने आठ महीने बाद पर्दाफाश कर दिया है। मामले में आरोपी शिष्य सुन्दरनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पाली रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि यह वारदात जालोर के जसवंतपुरा के पंसेरी गांव में पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर की कुटिया में हुई थी। वहां तपस्या करने वाले गजा महाराज की लगभग 8 महीने पहले 30 अक्टूबर से 6 नवम्बर 2023 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने शव को कुटिया में रखे एक ड्रम में बांधकर डाल दिया था और कुटिया में रखे बिस्तर ऊपर रख दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।
6 नवम्बर को जब परिजन पहुंचे तो ड्रम से खून बह रहा था। पुलिस ने भवानी शंकर पुत्र गजा महाराज की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी सुन्दरनाथ, जो योगी शुक्रनाथ का शिष्य था, को गिरफ्तार कर लिया गया।
200 मीटर दूर मिली आरोपी की लोकेशन