बाड़मेर | बाड़मेर लोकसभा सीट पर सेकंड फेज 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। लेकिन चौहटन (chouhtan) विधानसभा के एक बूथ पर फर्जी मतदान और गोपनीयता भंग (breach of confidentiality) होने पर दोबारा पोलिंग बुधवार (8 मई) को सुबह 7 बजे शुरू हुई। सुबह 1 बजे तक एक बूथ पर 39.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। बूथ पर जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन, एसपी नरेंद्र सिंह मीना (SP narendra singh meena) पहुंचे और निरीक्षण किया। कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल (ummedaram beniwal) और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी (ravindra singh bhati) भी पहुंचे।
बुधवार को सुबह वोटिंग शुरू होने के बाद से बूथ पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई। प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए हुए थे। इस बूथ पर 1294 वोटर्स है। जो अपने मत का दोबारा प्रयोग करेंगे। 26 अप्रैल को मतदान के दिन यहां पर कुल 1294 में से 1120 वोट पड़े थे और 86.55 प्रतिशत मतदान हुए थे |
दरअसल, बाड़मेर (Badmer) सीट पर लोकसभा चुनाव के सेकंड फेज में मतदान 26 अप्रैल को हुए थे। चौहटन विधानसभा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुधवा खुर्द के बूथ नंबर 50 पर 86.55 प्रतिशत मतदान हुए थे। लेकिन फर्जी मत और गोपनीयता भंग (breach of confidentiality) होने के चलते चुनाव आयोग ने इस बूथ पर दोबारा वोटिंग करवाने के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार यानि आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। इससे पहले मॉक-पोल (mok-poll) किया गया। सुबह से महिलाओं और पुरुषों में दोबारा वोट देने के लिए उत्साह नजर आया। बूथ पर सुबह से लंबी-लंबी लाइनें लग गई।
तपति धुप में भी मतदाताओं की लम्बी कतार