thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

महिला महाविद्यालय आजोदर तृतीत वर्ष की छात्रों का विदाई समारोह आयोजित

desk desk 26

सभी के सहयोग से ही एक अच्छी टीम का निर्माण होता है जो कि आप सब छात्राओं ने करके बताया है महाविद्यालय प्राचार्य उषा राव ने कहां की आज आपकी महाविद्यालय से शिक्षा पूर्ण कर विदाई हो रही हैं |

HIGHLIGHTS

  1. 1 महाविद्यालय ने आपको आपके आने वाले जीवन के जो संस्कार दिए हैं वह सदैव आप याद रखें एवं उन्ही संस्कारों को साथ में रखते हुए आप अपने घर परिवार की मान मर्यादा का हमेशा ध्यान रखे
farewell ceremony of third year students of womens college ajodar organized
तृतीत वर्ष की छात्रों का विदाई समारोह

रानीवाड़ा (टिकमपाल) | रानीवाड़ा कस्बे के निकटवर्ती यू आर गर्ल्स कॉलेज आंजोदर में मंगलवार को तृतीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया | 

कार्यक्रम में प्राचार्य उषा राव ने बताया कि चैत्र नवरात्र स्थापना होने पर सर्वप्रथम मां दुर्गा के समक्ष सभी छात्राओं में सामूहिक आरती की गई | कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था प्रबंधक ऋतुराज सिंह सिसोदिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 3 वर्ष पूर्व आप सभी ने इस महाविद्यालय में प्रवेश लिया तथा उपरांत महाविद्यालय ने रानीवाड़ा  क्षेत्र में क्रमशः हर आयाम में विशेष नाम अर्जित किया साथ ही साथ महाविद्यालय ने भी उत्तरोत्तर प्रगति की जो कि आप सभी के सहयोग एवं आपके अभिभावकों के विश्वास पर ही संभव था 

सभी के सहयोग से ही एक अच्छी टीम का निर्माण होता है जो कि आप सब छात्राओं ने करके बताया है महाविद्यालय प्राचार्य उषा राव ने कहां की आज आपकी महाविद्यालय से शिक्षा पूर्ण कर विदाई हो रही हैं |

महाविद्यालय ने आपको आपके आने वाले जीवन के जो संस्कार दिए हैं वह सदैव आप याद रखें एवं उन्ही संस्कारों को साथ में रखते हुए आप अपने घर परिवार की मान मर्यादा का हमेशा ध्यान रखे एवं आप के परिवार का नाम हमेशा रोशन करें | तृतीय वर्ष छात्र रिदू चारण ने कहां की 3 वर्ष का अंतराल कैसे इस महाविद्यालय में व्यतीत हुआ पता ही नहीं चला किंतु यह 3 वर्ष मेरे जीवन में नई ऊर्जा एवं लक्ष्य निर्धारण में सबसे अधिक सहयोगी रहे हैं छात्रा अंतर कँवर ने कहा कि महाविद्यालय में इन तीन वर्षों में शिक्षा के साथ-साथ लगभग हर प्रकार की सहशैक्षणिक गतिविधियों से हम अवगत हुए हैं जो कि हमारे आगे आने वाले भविष्य में काफी सहयोगी होने वाले हैं |

छात्रा किंजल जोशी एवं खुशी यादव ने सभी शिक्षकों का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहां की हमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी पाठ पढ़ाया गया जो कि हमारे जीवन पर्यंत काम आने वाला है | 

प्राध्यापक हुकम सिंह देवल और कांतिलाल परमार ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस क्षेत्र विशेष में बालिका शिक्षा में अग्रसर होकर कर आप इस वर्ष स्नातक पास करेंगे उससे इस क्षेत्र की बालिका शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा एवं जीवन में सफल होने का आशीर्वाद दिया | कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापक प्रवीण कुमार परमार ने किया | कार्यक्रम में प्राध्यापिका रमिला राजपुरोहित ,प्राध्यापक कमलेश कुमार पराडिया ,अनील कुमार, अरविंद कुमार भी मौजूद रहे | कार्यक्रम को प्रमुख रूप से तनु मानसी, कोमल , इंशा ,काजल ,ममता, प्रियंका ,नर्मदा ,प्रीति ,मीनाक्षी के सहयोग से क्रियान्वित किया गया |

शेयर करें: