सिरोही | जिले के प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल माउंट आबू में इन दिनों पैंथर का आतंक बढ़ता जा रहा है। जंगल से निकलकर पैंथर बार-बार आबादी क्षेत्र में दस्तक दे रहा है, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं।
शाम होते ही पैंथर की दस्तक
मंगलवार रात करीब 9 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैंथर सनसेट रोड पर नजर आया। इस दौरान उसने अपने आगे चल रहे एक कुत्ते पर अचानक हमला किया और उसे मुँह में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। यह पूरी घटना एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।