जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा से पहले ही नेताओं में एक-दूसरे को लेकर कलह शुरू हो गया है।
अब कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले हैं। कांग्रेस में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों के बीच ऐसा माहौल कई जगहों पर देखा गया।
बताया जा रहा है कि जनकपुरी में प्रत्याशियों से आवेदन लेने के दौरान आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ गुट के पार्षद नौरत गुर्जर और कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव बंसल के पुत्र-समर्थकों के बीच जमकर मुक्केबाजी हुई और लातें बरसाई गई।
जमकर चली इस मारपीट को रोकने के लिए दूसरे नेताओं को भी बीच-बचाव के लिए मैदान में कूदना पड़ा।