thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

सिनेमा जगत को झटका, नहीं रहे जाने-माने डायरेक्टर प्रदीप सरकार, रात को तबीयत बिगड़ी और निधन

desk desk 31

हिंदी और बंगाली सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मे देने वाले जाने माने डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। शुक्रवार शाम प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के मोक्षधाम में किया जाएगा। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 हिंदी और बंगाली सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मे देने वाले जाने माने डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। शुक्रवार शाम प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के मोक्षधाम में किया जाएगा। 
film director pradeep sarkar passed away at 68
Pradeep Sarkar

मुंबई | हिंदी और बंगाली सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मे देने वाले जाने माने डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार तड़के 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस चल रहा है।

68 साल के प्रदीप सरकार की गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका पोटैशियम लेवल काफी नीचे आ गया।

सीरियस हालत में उन्हें  करीब 3 बजे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

’परिणीता’ से बॉलीवुड में डब्यू
प्रदीप सरकार बंगाली सिनेमा जगत के मशहूर डॉयरेक्टर थे। उन्होंने साल 2005 में फिल्म ’परिणीता’ को निर्देशित कर बॉलीवुड में डब्यू किया था। 

इस फिल्म में संजय दत्त, विद्या बालन और सैफ अली खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन दिनों निर्देशक प्रदीप दिवगंत एक्ट्रेस प्रिया राजवंश पर बायोपिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने मनोरंजन जगत को शोक में डूबो दिया।

प्रदीप सरकार ने बॉलीवुड की ’लागा चुनरी में दाग’, ’मर्दानी’, ’लफंगे परिंदे’ जैसी कई फ़िल्मों में अपने डायरेक्शन की छाप छोड़ी। 

यहीं, नहीं बदलते समय के अनुसार, प्रदीप सरकार ने वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखा और कई वेब सीरीज में निर्देशन  किया था।
 
यहीं नहीं प्रदीप सरकार एक जाने-माने ऐड फ़िल्ममेकर भी थे और कई बड़े पुरस्कार जीत चुके थे।

शेयर करें: