फिल्म पर हो रहे बवाल को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने अब फिल्म से विवादित संवादों को बदल दिया है।
मेकर्स ने बदल दिए फिल्म डायलॉग्स के ये शब्द
- कपड़ा तेरे बाप का तो जलेगी भी तेरे बाप की... को बदल कर अब कपड़ा तेरी लंका का तो जलेगी भी तेरी लंका कर दिया गया है।
- जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, हम उनकी लंका लगा देंगे... को अब जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे हम उनकी लंका में आग लगा देंगे किया गया है।
- मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को लंबा कर दिया... को भी बदल कर, मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को समाप्त कर दिया गया है।
- तू अंदर कैसे घुसा तू जानता भी है कौन हूं मैं.... के ’तू’ शब्द को ’तुम’ कर दिया गया है।
फिल्म में इस तरह की ’टपोरी’ भाषा को लेकर लोगों को आपत्ति थी। हालांकि ये कहा जा सकता है कि फिल्म के डायलॉग्स में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया गया है सिर्फ कुछ शब्द ही बदले गए हैं।
ऐसे में अभी भी फिल्म के संवादों को लेकर मनोज मुंतशिर के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है।
आपको बता दें कि इसके पहले मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा था कि फिल्म के सभी विवादित बोल बदले जाएंगे।
उन्होंने लिखा था कि, मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने तय किया है कि कुछ ऐसे डायलॉग हैं जो आपको ठेस पहुंचा रहे हैं, हम उन्हें रिवाइज करेंगे और उन्हें इसी हफ्ते फिल्म में जोड़ दिया जाएगा। श्री राम आप सभी का भला करें।