thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष पर फायरिंग, राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना पर आरोप, महिपाल मकराना घायल

thinQ360 thinQ360 32

जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया है। महिपाल सिंह मकराना और शिव सिंह शेखावत एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मारपीट में महिपाल सिंह घायल हो गए। मकराना को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बा

firing on the president of rashtriya karni sena mahipal singh makrana of rajput karni sena accused mahipal makrana injured
karni sena firing matter in jaipur

जयपुर: जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच विवाद हो गया है। महिपाल सिंह मकराना और शिव सिंह शेखावत एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मारपीट में महिपाल सिंह घायल हो गए। मकराना को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

शिव सिंह शेखावत ने बताया: "चार लोग मेरे कार्यालय में घुसे। एक बदमाश ने मुझ पर फायर कर दिया। गोली मेरे पास से निकल गई। इससे मुझे कुछ नहीं हुआ। इस दौरान मेरे गनमैन ने बदमाश को कंट्रोल किया। उसे नीचे गिरा दिया। फायरिंग करने वाले से मैंने जब रिवाॅल्वर छीनी तो वह सॉरी बोलने लगा। मेरा गनमैन फायर करने वाला था, लेकिन मैंने उसे रोक लिया।"

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया: "घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकराना घायल थे, उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों के पास गनमैन है। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। क्या हुआ इसे लेकर जांच हो रही है।"

इधर, घटना के बाद महिपाल सिंह मकराना के समर्थक चित्रकूट थाने पहुंचे। यहां पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिपाल समर्थन शिव सिंह के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।

महिपाल की पत्नी बोलीं: "धोखे से बुलाकर मारा। इनको (महिपाल सिंह) पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्‌ठा कर रखे थे। इसलिए उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखाधड़ी से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया।**

शेयर करें: